थानाभवन। संवाददाता
विवादित भूमि पर बिटोडे लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। मारपीट के चलते दोनो पक्षों में पथराव हो गया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने दोनो पक्षों को हिरासत में ले लिया। जिनमें मौके पर ही समझौता हो गया।
थानाभवन क्षेत्र के गावं भैसानीईस्लामपुर निवासी लुकमान व सददाम के बीच एक विवादित भूमि पर जबरन बिटोडे लगाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनो के बीच मारपीट के चलते दोनो ओर से जमकर पथराव हो गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गये। जबकि पुलिस ने दोनो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस बीच मौके पर पहुंचें गणमान्य लोगों ने दोनो के बीच समझौता करा दिया
विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में पथराव